रोग पुराना है इसको मिटाना है |
लेना नियम से ये बूटी है श्री श्याम श्रृंगार की ।
तेरे हर रोग का इलाज इसके पास है ।
लेकर देख ले बूटी बड़ी खास है ।
कष्ट उठाते हो , मरना भी चाहते हो ।
लेकिन न लेते बाबा की बूटी ये बूटी है श्री श्याम श्रृंगार की ।
शर्तया इलाज और मुफ्त की बूटी है ।
लेते ही आराम करे सबने आजमाई है |
मीठा है ये बूटी, बाबा ने बनाई है ।
पल भर में कर दे आराम ,ये बूटी है श्री श्याम श्रृंगार की ।
इसका असर सारी जिंदगी रहेगा ।
चैन पड़ जाये पर दुःख न रहेगा ।
इसको कोई भी लेलो और चाहे जिसको भी दे दो ।
भक्तो लगे नहीं है दाम, ये बूटी है श्री श्याम श्रृंगार की ।